
गोबर और जैविक कचरे को अब सिर्फ कचरा नहीं, बल्कि ऊर्जा और कमाई के संसाधन के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी है। सरकार ने गोबरधन योजना के तहत 23,731 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस योजना के जरिए गोबर और जैविक कचरे से CBG यानी कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार करने को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका फायदा CBG उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिल सकता है।
इस वीडियो में आप जानेंगे-
* गोबरधन योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
* गोबर और जैविक कचरे से CBG कैसे तैयार होगी?
* सरकार ने इस योजना के लिए कितने निवेश का ऐलान किया है?
* निजी कंपनियों को निवेश के लिए क्या सुविधाएं मिलेंगी?
* CBG की तय कीमत कितनी है?
* CBG को गैस नेटवर्क से कैसे जोड़ा जाएगा?
* इस योजना से किसानों और गांवों को क्या फायदा हो सकता है?