
नई दिल्ली/जयपुर: मौसम विभाग ने आज यानी 11 सितंबर के लिए राजस्थान के मौसम का अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितंबर को राजस्थान में मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यहां माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के आबू रोड, अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, अंता, बालोतरा, बांदीकुई, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बयाना, ब्यावर, भरतपुर, भवानीमंडी, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चोमू, चुरू, दौसा, डीडवाना, धौलपुर, डूंगरपुर, फतेहनगर, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, हिण्डौन, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, किशनगढ़ रेनवाल, कोटा, कोटपुतली, कुचामन सिटी, माउंट आबू, नागौर, पाली, फलौदी, पिलानी, प्रतापगढ़ राज, राजसमंद, रतनगढ़, सरदार शहर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, शेखावाटी, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
जयपुर में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बता दें कि राजस्थान ही नहीं बल्कि मौसम विभाग ने आज के लिए 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 11 सितंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बद्रीनाथ, बागेश्वर, बैजनाथ, बाजपुर, भीमताल, चकराता, चम्बा, चमोली, चम्पावत, देहरादून, देवप्रयाग, धनोल्टी, गदरपुर, गंगोत्री, गोविंदघाट, गुप्तकाशी, हल्द्वानी, हरिद्वार, हेमकुंड साहिब, जागेश्वर, जसपुर, जोशीमठ, कनाताल, काशीपुर, केदारनाथ, खटीमा, लोहाघाट, मटेला, मुक्तेश्वर, मसूरी, नैनीताल, पंतनगर, पिथोरागढ़, रामगढ़, रामनगर, रानीखेत, ऋषिकेश, रुड़की, रुद्रप्रयाग, सितारगंज और सोनप्रयाग में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आरा, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, बिहार शरीफ, बोधगया, बक्सर, छपरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, फारबिसगंज, गया, हाजीपुर, जमुई, कटिहार, खगरिया, मधुबनी, मोहनिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नालन्दा, नवादा, पटना, पूर्णिया, राजगीर, समस्तीपुर, सरैया, सासाराम, शेखपुरा, सिंहेश्वर, सीतामढ़ी और सुपौल में बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का भी अलर्ट है।