नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश में बारिश से काफी तबाही हुई है। बारिश के कारण जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, चित्रकूट में बाढ़ के कारण घर, दुकानें और आश्रम तक ढह गए हैं।सतना में दो युवक बाइक समेत बाढ़ में बह गए। सूबे की कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन बाढ़ और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है।
बारिश के बीच बरगी बांध का जलस्तर बढ़कर 422.10 मीटर पहुंच गया है। बरगी बांध के पांच गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। गेट खुलने की स्थिति में नर्मदा नदी के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पूर्व CM स्टालिन को मद्रास HC से झटका, 100 फीसदी VVPAT गिनती की याचिका खारिज
चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर बाढ़ के कारण आसपास बने कई मकान, दुकानें और आश्रम पूरी तरह ढह गए हैं। हनुमानधारा को जोड़ने वाला पुल टूट जाने से राघव प्रयाग घाट का सीधा संपर्क टूट गया है।
सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां करारी रपटा को पार करते समय दो युवक तेज बहाव में बाइक समेत बह गए। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में बारिश के कारण अलग-अलग तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं।

















