रामनगर: जिले में सक्रिय बदमाश चंदन सागर और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ के बीच कई राउंड फायर के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में सागर के पैर में गोली लगी है।
खबर अनुसार, पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों वाले आरोपी चंदन सागर ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम व वाहनों पर गोलियां बरसाई। क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला वांटेड चंदन पुलिस दबिश के हाथी बगड़ वनविभाग चैक पोस्ट से आगे जंगल में जा छिपा था।
पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम व वाहनों पर कई राउंड फायरिंग की उसके बाद पुलिस कीषजवाबी कार्रवाई में चंदन के पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। चंदन पर 15 मुकदमे दर्ज हैं, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।











