उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार की देर रात तेज भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप 10 अगस्त की रात 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकंड पर आया। इसका केंद्र उत्तरकाशी में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। करीब 24 मिनट बाद रात 1:45:58 बजे उत्तरकाशी में 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।












