काम की खबरें

EPFO का बड़ा अपडेट! अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए कब शुरू होगी सुविधा

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं और लंबे समय से पीएफ का पैसा ATM या UPI के जरिए निकालने की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है।

Published by
Mahak Singh

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं और लंबे समय से पीएफ का पैसा ATM या UPI के जरिए निकालने की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ समय से इस सुविधा के 1 अगस्त से शुरू होने की चर्चा थी, लेकिन EPFO ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह सेवा शुरू नहीं हुई है। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के अनुसार, नई डिजिटल व्यवस्था पर तेजी से काम चल रहा है और अगले एक महीने के भीतर यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

ATM-UPI से आसान PF निकासी

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र सदस्य ATM और UPI के माध्यम से आसानी से अपना पीएफ निकाल सकेंगे। अभी तक पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है और राशि मिलने में कई दिन लग जाते हैं। नई सुविधा शुरू होने पर यह प्रक्रिया तेज, सरल और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इससे कर्मचारियों को अपने पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और दफ्तरों के चक्कर भी कम लगाने होंगे। हाल ही में EPFO ने वित्त वर्ष के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज अपने करोड़ों सदस्यों के खातों में जमा किया है। 3 जुलाई तक लगभग 34 करोड़ खातों में ब्याज ट्रांसफर किया जा चुका है। हालांकि महंगाई को देखते हुए ब्याज दर बढ़ाने की मांग उठी है, लेकिन फिलहाल EPFO ने स्पष्ट किया है कि ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

EPFO अपनी सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए CITES 2.01 नामक नया डिजिटल सिस्टम लागू कर रहा है। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए भविष्य में UPI आधारित क्लेम और ATM से निकासी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि नए सिस्टम की शुरुआत के बाद कुछ तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। कई सदस्यों ने पुराने EPF डेटा के दिखाई न देने, पोर्टल पर लॉगिन में दिक्कत, वेबसाइट की धीमी गति और क्लेम प्रक्रिया में देरी की शिकायत की। इन्हीं कारणों से UPI आधारित सुविधा की शुरुआत कुछ समय के लिए टाल दी गई। फिलहाल EPFO इन तकनीकी समस्याओं को दूर करने में जुटा है। इसलिए पीएफ खाताधारकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही नई सुविधा शुरू होगी, करोड़ों कर्मचारियों को अपने पीएफ की राशि ATM और UPI के माध्यम से तेज, आसान और सुरक्षित तरीके से निकालने का लाभ मिलेगा।

Share
Published by
Mahak Singh