
सोशल मीडिया पर लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही है। पाकिस्तान लगातार भारत को बदनाम करने की कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी प्रोपागेंडा, अकाउंट्स के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर करके उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इसे एक वायरल वीडियो को फेक बताया है।
पाकिस्तानी प्रचार अकाउंट्स एक वीडियो फैला रहे थे। इसमें दावा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मूल वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक अकाउंट से है। उसमें संसद में पास हुए एक बिल के बारे में बात की गई है। बिल परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने से जुड़ा है। वीडियो में कोई जंतर मंतर या छात्र विरोध का जिक्र नहीं है। फैक्ट चेक एजेंसी ने लोगों से कहा कि मैनिपुलेटेड कंटेंट से सावधान रहें और सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।