नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को एक परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने कहा था, “मैं तुम्हें गोली मार दूंगा, मैं तुम्हें बेइज्जत करूंगा।” हल्द्वानी के टीपी नगर इलाके में स्थित नीलांचल कॉलोनी में एक महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी सालिक अली को गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी का धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली, जिस पर हल्द्वानी की थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी पुलिस ने गोली मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति का खास ख्याल रखा और उसे सबक सिखाया।

















