
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध भीषण स्तर का होता जा रहा है। अमेरिकी हमलों में ईरान में भारी तबाही मची है। दोनों ही देशों के बीच शांति समझौता समाप्त हो चुका है। जहां अमेरिका ईरान पर लगातार हवाई हमले करता जा रहा है।
अमेरिकी हवाई हमलों को कायरतापूर्ण आक्रामकता बता रहा ईरान
वहीं, ईरान खाड़ी देशों को निशाना बनाता जा रहा है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी ने बुधवार को बताया कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में हाल के दिनों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकि घायलों की संख्या 260 से अधिक बताई जा रही है।
ईरानी सेना का कहना है कि इरानशहर के बम्पूर गैरीसन पर हुए अमेरिकी हमले में उसके सात सैनिकों की मौत हुई है। अमेरिकी हमलों का करारा और सही समय पर जवाब दिया जाएगा। ईरान ने अमेरिकी हमले को कायरतापूर्ण आक्रामकता करार दिया है। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिकी सेना ने बम्पूर स्थित सैन्य बैरक पर 13 मिसाइलें दागीं। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिकी हमलों का उद्देश्य अधिकतम जनहानि पहुंचाना है।
अमेरिका ने रातभर किए ईरान पर हवाई हमले
अमेरिका ने ईरान पर रातभर हवाई हमले किए हैं। जिनमें 260 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर तनाव बना हुआ है। अमेरिका का कहना है कि वह होर्मुज का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेगा।