केरल में रहकर मजदूरी करने वाले हैदर अली नामक एक इंस्टाग्राम क्रिएटर से जुड़ा सामने आया है। आरोप है कि उसने हिंदू समुदाय की आस्था के प्रतीक गौमाता को लेकर लगातार कई विवादित वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में केवल गौमांस दिखाना ही नहीं, बल्कि कथित तौर पर ऐसे शब्दों और टिप्पणियों का भी इस्तेमाल किया गया, जिन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने हिंदू समुदाय को उकसाने वाला बताया।
गौमांस वाले वीडियो पर बढ़ा विवाद
बताया जाता है कि हैदर अली इंस्टाग्राम पर akhaidar_- नाम से सक्रिय है। उसके हजारों फॉलोअर्स हैं और मई महीने के दौरान उसने गौमांस से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए। 16 मई से शुरू हुई इस वीडियो श्रृंखला में पहले उसने केवल गौमांस पकते हुए दिखाया। इसके बाद उसी दिन एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी पत्नी से पूछता है कि वह क्या बना रही है। वीडियो में उसकी पत्नी कथित तौर पर जवाब देती है कि वह गौमाता का मांस पका रही है। इसके बाद दोनों हंसते हैं और बताते हैं कि वे केरल में रहते हैं और बीफ खाते हैं। इन शुरुआती वीडियो को लाखों व्यूज मिले। इसके बाद हैदर ने इसी विषय पर लगातार नए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक अन्य वीडियो में वह अपनी पत्नी से पूछता है कि क्या गौमाता का मांस खत्म हो गया है। जवाब में उसकी पत्नी कहती है कि जितना लाए थे, सब खत्म हो गया। वीडियो में हैदर यह भी कहता दिखाई देता है कि पिछली वीडियो को लाखों व्यूज मिले थे, इसलिए अब वह इसका दूसरा भाग बना रहा है। इसके बाद पोस्ट किए गए वीडियो और अधिक विवादित बताए जा रहे हैं। एक वीडियो में वह गौमांस और चावल दिखाते हुए कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देता है और कहता है कि यदि किसी में दम है तो केरल में बीफ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए। इसी तरह 17 मई को साझा किए गए वीडियो में वह कहता है कि उसकी पिछली वीडियो वायरल हो गई थी और लोगों ने उसे गालियां दीं। इसके बाद वह कहता है कि वह फिर से गौमांस लाया है और आगे भी ऐसे वीडियो बनाता रहेगा।
https://www.instagram.com/reel/DYYv2cLSJ1w/?utm_source=ig_embed&ig_rid=Ap_pvVZYGWGjagfYjSSmsJc
एक अन्य वीडियो में वह अपनी पत्नी को गौमांस काटते और पकाते हुए दिखाता है। बातचीत के दौरान वह फिर वही विवादित शब्दों का इस्तेमाल करता है और विरोध करने वालों को “अंधभक्त” कहकर संबोधित करता है। इसके बाद वह दावा करता है कि अब वह रोज इसी तरह की वीडियो बनाएगा। इन वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिलने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। 18 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में हैदर कथित तौर पर गौमांस खाते हुए दिखाई देता है और लोगों से कहता है कि यदि उन्हें ऐसा कंटेंट पसंद है तो वे उसे फॉलो करें। 20 मई के एक वीडियो में उसने कहा कि विरोध करने वाले उसे गालियां देते हैं, फिर भी वह बीफ खरीदकर लाया है। उसने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में दम है तो केरल में इसे रोककर दिखाए।
21 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में वह गौमांस के साथ भोजन करता दिखाई देता है और कथित तौर पर हिंदुओं की आस्था पर विवादित टिप्पणी करता है। 23 मई को उसने कसाईखाने का वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहता है कि वह गाय का मांस लेने आया है और उम्मीद करता है कि यह वीडियो खूब शेयर होगी। 24 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में भी वह चूल्हे पर बीफ पकाते हुए दिखाई देता है और फिर वही भाषा दोहराता है, जिसे लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।
https://www.instagram.com/p/DYdvTCQkhx5/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो में वह बार-बार “अंधभक्त” कहकर हिंदुओं को संबोधित करता है। इसके बाद वह “तुम्हारी गौमाता का मीट” जैसी बातें कहता है और दावा करता है कि यह बहुत स्वादिष्ट है। इतना ही नहीं, वह लोगों को चुनौती भरे अंदाज में कहता है कि जिसे खाना हो, वह लोकेशन बता देगा। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उसका मकसद सिर्फ अपने खान-पान की जानकारी देना नहीं था। वह बार-बार “अंधभक्त” और “तुम्हारी गौमाता” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता दिखता है।
















