नई दिल्ली: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे ताकि भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। ATS अब इन आतंकियों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।
ATS का कहना है कि सभी आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के लिए नए लोगों को जोड़ने और गुजरात में एक मजबूत नेटवर्क बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। एजेंसी को आशंका है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता था। जांच एजेंसियां आरोपियों के डिजिटल और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले रही है। ATS की यह कार्रवाई गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ हुई। लंबे समय से जांच एजेंसियां संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ बनासकांठा जिले के पालनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि कुछ पाटन और नवसारी स्थित मदरसों से जुड़े बताए गए हैं। एक आरोपी मध्य प्रदेश के देवास जिले का निवासी है।
11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 35 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 10 की मौत; VIDEO हो रहा वायरल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30), मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू आया (22), जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ इब्न अम्मार उर्फ जकारिया पालनपुरी (21), मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा उर्फ मुफ्ती साहब (40), मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ मोहम्मद पालनपुरी उर्फ अबू उनीसा (22) और बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना उर्फ अबू सुफियान उर्फ अबू जुंदाल उर्फ उमर बिन खत्ताब (18) शामिल हैं।












