यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। महिला बुर्का पहनकर मंदिर में पहुंची थी। मंदिर की आरती में शामिल हुई। श्रद्धालुओं के साथ हाथ जोड़ कर पूजा करते हुए देखी गई। इसी दौरान एक युवक ने महिला से बातचीत भी की। मुस्लिम महिला ने मंदिर में ‘जय श्री श्याम’ का जयकारा लगाया। इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हो पाई कि मुस्लिम महिला कौन थी?
शाहजहांपुर जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत खाटू श्याम मंदिर है। संध्या आरती के समय काफी संख्या में भक्त आते हैं। यह प्रकरण सोमवार का है मगर इसका वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है।
वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम महिला मंदिर में आई और आरती में शामिल हुई। उस समय मंदिर में भक्त हाथ जोड़कर आरती में शामिल हो रहे थे। मुस्लिम महिला भी मंदिर में हाथ जोड़कर आरती में शामिल हुई।
















