उत्तराखंड

योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है- अवनीश कुमार सिंह

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ के गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया गया। विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाता है।

Published by
सुनील राय

लखनऊ में आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया। विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर को निरोग, मन को शांत और आत्मा को ऊर्जावान बनाता है। आज जब पूरा विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर रहा है, तब हम सभी का दायित्व है कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री माननीय विधायक श्री सुरेश पासी जी,  सदस्य, विधान परिषद श्री अंगद कुमार सिंह जी जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार वर्मा जी ब्लॉक प्रमुख  विनय वर्मा डिंपल जी, पार्षद  शैलेंद्र वर्मा , योगाचार्य  अभिषेक देव जी, नागेश जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share

Recent News