प्रयागराज में बजरंग दल ने पुराने यमुना पुल के पास टाटा मैजिक गाड़ी मे गाय और बछड़े क़ो ले जाते हुए पकड़ा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज़ब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने कुचलने का प्रयास किया। हालांकि, पीछा करके वाहन को रोका गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन को मुट्ठीगंज थाने मे बंद कराया। इस मामले मे बजरंग दल के अमित मिश्रा ने वाहन के ड्राइवर बबलू उर्फ़ शमीम, मो. सईद, और फ़िरोज़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख के अमित मिश्रा ने तहरीर दिया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी टाटा मैजिक गाडी जिसका नम्बरः- UP70ET4714 से घूरपूर व बारा थाना क्षेत्र से गौवंशों को खरीद कर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र व करेली थाना क्षेत्र में कसाइयों को बेचा जाता है। उसके पश्चात गौवंशों को काट कर कसाई प्रयागराज शहर सहित अन्य गाँवों में गौमांस की सप्लाई करते हैं। यह सूचना मिलने पर अमित मिश्रा, शुभम कुशवाहा, अभिषेक सिंह आकाश अग्रहरि के साथ कृष्णा श्रीवास्तव पुराने पुल में मौजूद थे। वहां पर यह गाड़ी आती हुयी दिखाई दी। गाड़ी को हम सब लोगों ने रोकने का प्रयास किया जिस पर वाहन चालक ने जान से मारने की नियत से वाहन हम लोगों के उपर चढ़ाने की कोशिश की। चलती गाड़ी से एक व्यक्ति कूद कर भाग गया।













