चंपावत: थाना बनबसा क्षेत्र में लव जिहाद के एक मामले को लेकर तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 जून को वादी दीपक कुमार (निवासी: फागपुर) ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री दीपांशी के दिनांक 12.06.2026 की रात्रि से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में थाना बनबसा पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि युवती मुस्लिम युवक अरमान मंसूरी पुत्र अहमद नूर, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: वार्ड नं० 4, टनकपुर के साथ गई थी। दिनांक 13.06.2026 की रात्रि में युवती के पेट में तेज दर्द होने के कारण उसे उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती लगभग 6 माह की गर्भवती थी और अनुचित दवाइयों के सेवन के कारण गर्भ में ही शिशु की मृत्यु हो गई।
इलाके में फैला तनाव
इस घटना के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक संवेदनशीलता का माहौल बना हुआ है हिंदू संगठनों द्वारा मामले की जानकारी होने पर गुस्से का इजहार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 12.06.2026 को भी थाना बनबसा में एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक मुशर्रफ के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 44/26) दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था, जिस पर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा रोष प्रकट किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है ,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता इस मामले में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।











