उत्तराखंड

देहरादून: विकासनगर में RSS के संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के *संघ शिक्षा वर्ग* (कॉलेज के छात्रों, युवा पेशेवरों और एक विशेष वर्ग के लिए ट्रेनिंग कैंप) के तहत देहरादून के विकासनगर (पछवादून) में एक रूट मार्च का आयोजन किया गया।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), उत्तराखंड प्रांत के *संघ शिक्षा वर्ग* (कॉलेज के छात्रों, युवा पेशेवरों और एक विशेष वर्ग के लिए ट्रेनिंग कैंप) के तहत देहरादून के विकासनगर (पछवादून) में एक रूट मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 300 से अधिक शिक्षार्थी और 100 से अधिक शिक्षक और व्यवस्था के स्वयंसेवकों घोष वादन के साथ पथ संचलन करके राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का भाव प्रकट किया।

विकासनगर में पथ संचलन एवं प्रशिक्षण वर्ग

पथ संचलन हिमालयन स्कूल से प्रारंभ होकर गीता भवन, पहाड़ी गली चौक, डाकपत्थर तिराहा से होते हुए अस्पताल मार्ग, 28 फिटा रोड, सिनेमा गली से होते हुए वापिस हिमालयन स्कूल मे सम्पन्न हुआ। पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का विभिन्न स्थानों पर नगर के स्थानीय निवासियों एवं संस्थाओं के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मातृशक्ति द्वारा भी पारंपरिक वेशभूषा में स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इन दिनों विकासनगर में संघ शिक्षा वर्ग लगा हुआ है जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा, संघ के कार्यों को जानने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।इस वर्ग का समापन 14 जून को सायं 5 बजे होगा। जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख भारत भूषण जी , वर्ग सर्वाधिकारी  लोकपाल जी, विष्णु जी,वर्ग कार्रवाह रविन्द्र जी, चंदन जी, वर्ग पालक मनोहर जी, राकेश बडोनी जी वर्ग व्यवस्था प्रमुख संदीप जी, माननीय जिला संघ चालक देवराज जी, सह विभाग प्रचारक सौरभ जी, मुख्य शिक्षक राहुल जी, पूरण जी  सह मुख्य शिक्षक रमेश जी, कमल जी मौजूद रहे‌।

Share

Recent News