देहरादून: एक गोपनीय जानकारी के आधार पर धामी सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले हथियार लाइसेंस के ट्रांसफर मामलों की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड STF ने शाहजहाँ पुर यूपी से ट्रांसफर होकर शस्त्र लाइसेंस का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार उत्तराखंड के ऐसे सभी हथियार लाइसेंसों की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है, जो दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में ट्रांसफर हुए हैं।
फर्जी लाइसेंस पर खरीदे हथियार
उन्होंने बताया कि दस आर्म्स लाइसेंस जिसमें नौशाद हुसैन का एक लाइसेंस भी शामिल है- उनकी जगह के हिसाब से वेरिफिकेशन करने पर फर्जी पाए गए; ये दस लाइसेंस होल्डर शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, और उन्होंने काशीपुर के एक गन हाउस से अपने हथियार खरीदे थे। इन सभी के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में मामला दर्ज करते हुए इनके शस्त्र जब्ती और गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में भी ऐसे हो दो मामले सामने आए है उन पर कारवाई हुई है। अभी कुछ और मामले सामने आयेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक भू-माफिया की हत्या के बाद धामी सरकार ने बाहरी राज्यों से ट्रांसफर होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की गहनता से जांच करने के आदेश जिलाधिकारियों और एसएसपी को दिए थे।इस मामले में STF को भी सक्रिय किया गया था।

















