देहरादून: दून पुलिस को आज तड़के चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। नयागांव चौकी बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान राजस्थान नंबर की स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने पुलिस बैरियर को टक्कर मारी और सेलाकुई की ओर भाग निकले।
पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे। रामगढ़ के रपटे के पास गाड़ी छोड़कर नदी की ओर भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसका नाम रिंकू मीणा बताया गया है।
जबकि दूसरे को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया इस गैंग पर दर्जनों संगीन मामले राजस्थान यूपी उत्तराखंड में दर्ज है और हत्या रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस को रिंकू की तलाश थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायल बदमाश को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, फिर दून अस्पताल रेफर किया गया। उसका इलाज जारी है। मौके से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, दो देशी तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी के अनुसार गिरोह के तीन अन्य बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।











