उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालायक औलादों को सबक सीखना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की संवेदनाएं सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप प्रदेश और देश में सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा और मानवता समाज के आभूषण हैं, लेकिन जब समाज और व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी करने वाली ताकतें हों, तब उनके मुकाबले के लिए आवश्यक कदम उठाना भी जरूरी हो जाता है। सभी को कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए तथा किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझना चाहिए।
गौरतलब है कि गाजियाबाद के खोड़ा में असद ने बकरीद वाले दिन सूर्या की हत्या कर दी थी। उसकी धोखे से हत्या की गई।

















