देहरादून: जौनसारी जनजाति क्षेत्र की नाबालिग हिंदू लड़कियों को पश्चिम यूपी में मुस्लिम युवकों द्वारा टारगेट करके लाइव जिहाद किया जा रहा है। दो दिन पहले फरमान नाम के लड़के ने ऐसा कृत्य किया अब एक और मामला सामने आया है। पुलिस थाना क्षेत्र त्यूणी में एक तहरीर दी गई है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, जगदीश निवासी पुरटाड, थाना त्यूणी द्वारा स्थानीय थाने पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री (जो राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी में 10वी कक्षा में अध्यनरत है) को अनस निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर द्वारा प्रेम प्रसंग में फसाकर बहला/फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी सूचना दी गई थी।
पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 11/26 धारा 137(2), 65(1) BNS , 3/4 पोक्सो ACT बनाम अनस पुत्र साजिद निवासी कुल्हाल थाना विकास नगर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में रुद्र सेना के संयोजक राकेश उत्तराखंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इस विषय पर हम बार बार ये आवाज उठा रहे हैं कि जौनसारी लड़कियों को जिहादी लोग छद्म नाम से अपने प्रेम जाल ने फांस कर मतांतरण करवा रहे हैं।
126 मामलों में लड़कियों की कराई सकुशल वापसी
उन्होंने बताया कि ऐसे 126 मामले हमने पकड़े हैं और लड़कियों को सकुशल घर वापसी करवाई है। लेकिन, बड़ी संख्या ऐसी भी होगी जो कि हमारे संज्ञान में नहीं आई और ये लड़कियां घर लौट कर वापिस नहीं आईं। राकेश उत्तराखंडी का आरोप है कि देवबंद से जमीयत के कर्ताधर्ता हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मामला पुलिस ने दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।















