नैनीताल: CM पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि सड़कों पर पब्लिक जगहों पर नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं होगी, उन्होंने कहा है कि नमाज उसी जगह पर पढ़ी जानी चाहिए जो नमाज के लिए बनी है। CM धामी के इस बयान से नैनीताल में होने वाली ईद की नमाज़ पर शक पैदा हो गया है। गौरतलब है कि नैनीताल और आस-पास के इलाकों का मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए जामा मस्जिद के सामने बने खेल के मैदान में इकट्ठा होता है, जिसे फ्लैट्स के नाम से जाना जाता है।
स्थानीय लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के इस रवैये पर आपत्ति जताई है। CM धामी के बाद जिला प्रशासन परमिशन देने में आनाकानी कर रहा है, इसलिए इस बात पर अनिश्चितता है कि प्रशासन ईद की नमाज़ की इजाज़त देगा या नहीं। इस मामले में VHP बजरंग दल ने यह भी कहा है कि सरकार ने ये निर्देश जारी किए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कहा है कि नमाज़ सिर्फ़ मस्जिदों में पढ़ी जाती है, इसलिए वहीं पढ़ी जाएगी। ऐसे में फ्लैट्स मैदान में नमाज पढ़े जाने का कोई औचित्य नहीं है। एडीएम विवेक राय ने बताया कि इस विषय पर पुलिस प्रशासन बैठक कर निर्णय लेगा। नमाज मस्जिद परिसर में ही होनी चाहिए ऐसा माननीय मुख्यमंत्री ने कहा है और सरकार के फैसलों का, दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
सीएम धामी का बयान
कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पब्लिक भाषण में कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण फैसले नहीं लिए जाने चाहिए। श्री धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत देने के मामले में कांग्रेस नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए साफ कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी, नमाज वहीं पढ़ी जाएगी जहां नमाज की जगह है, यानी मस्जिद में। VHP के संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि देवभूमि की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि टूरिस्ट सीजन चल रहा है, इसलिए जिला प्रशासन को नमाज़ की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

















