अयोध्या में राम मंदिर परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर 29 मई को ध्वजारोहण होगा। साध्वी ऋतंभरा, मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगी। साढ़े तीन हजार मातृशक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जायेगा।इस अवसर पर विशिष्ट रूप से वृंदावन के वात्सल्य ग्राम की 163 महिला प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगी।
श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने माता के मंदिर पर ध्वजारोहण को मातृशक्ति को समर्पित किया है। इसमें स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, भाजपा के अलावा परिसर में तैनात सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, सीआरपीएफ, एलआइयू), ट्रस्ट व कार्यदायी संस्थाओं से जुड़ी कर्मचारियों की पत्नियों व महिला अधिकारी-कर्मी भी शामिल किया जायेगा। जानकारी के अनुसार, वात्सल्य ग्राम आश्रम से 163 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। सभी को पत्र भेजा जा रहा है।

















