
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। सनातन तीर्थ स्थल हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को फोन करके ये धमकी दी गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र गंगा घाट है, जहां हर रोज लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। चारधाम यात्रा की वजह से घाट पर अत्यधिक भीड़ रहती है। धमकी मिलने के बाद तत्काल हरकी पौड़ी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने तलाशी अभियान भी चलाया और साथ सर्विलांस के जरिए भी जांच पड़ताल शुरू की।
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि फोन कॉल की गहनता से जांच की गई और इस मामले में यमकेश्वर के रहने वाले युवक सोबन सिंह रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। श्री भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो फोन करने के समय नशे में था जिस कारण उससे ये अपराध हो गया।