गोरखपुर जनपद में शादाब ने लोवर-टीशर्ट पहनने पर गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शादाब ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मोबाइल फोन में पुलिस ने पति-पत्नी की व्हाट्सएप चैट को पढ़ने पर पाया कि पति पत्नी में परिधान को लेकर विवाद हो रहा था। लोअर टी शर्ट पहनने के कारण ही शादाब ने अपनी पत्नी की हत्या की थी।
निकहत निशा मुम्बई की रहने वाली थी और उसका शादाब के साथ काफी लंबे समय से अफेयर था।। निकहत निशा बारहवीं तक पढ़ी थी जबकि शादाब 10वीं तक पढ़ा था। करीब 6 महीना पहले दोनों की शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, शादाब शादी के बाद भी कोई काम नहीं करता था। घटना की रात दोनों ने खाना खाया। अगले दिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तब घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि कमरे में दोनों की लाश पड़ी हुई थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि निकहत की गला दबा कर हत्या की गई थी।

















