नैनीताल: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा कांड में फरार चल रहे आरोपी जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित एडीजे प्रथम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विदित हो कि जावेद सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई हैं। दोनों आरोपियों को इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट से डिफॉल्ट जमानत मिली थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों ने हल्द्वानी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। बनभूलपुरा कांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

















