पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना लगातार चल रही है। कई राज्यों के रुझान आ गए हैं। जहां पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा बहुमत के करीब दिख रही है। वहीं तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए हो रही मतगणना में एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। उनकी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है। इसी बीच विजय के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एडीएमके 61 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, राज्य की सत्ताधारी डीएमके तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वह फिलहाल 37 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा पीएमके 6 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

















