पश्चिम बंगाल

West Bengal Election 2026 Voting: दोपहर 3 बजे तक 79% मतदान, जानें अब तक का पूरा अपडेट

दोपहर 3 बजे तक करीब 79 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी, जो यह दिखाता है कि लोग बड़ी संख्या में वोट डालने आ रहे हैं। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Published by
Mahak Singh

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान आज पूरे राज्य में शांतिपूर्वक चल रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने बताया है कि अगर कोई मतदाता शाम 6 बजे तक लाइन में खड़ा है, तो वह जरूर वोट डाल सकेगा।

वोटिंग से पहले मॉक पोल और मशीनों की जांच- मतदान शुरू होने से पहले सभी बूथों पर मॉक पोल किया गया, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच की गई। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि वोटिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

दोपहर 3 बजे तक करीब 79 प्रतिशत वोटिंग- इस चरण में कुल 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक करीब 79 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी, जो यह दिखाता है कि लोग बड़ी संख्या में वोट डालने आ रहे हैं। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Share

Recent News