पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए ममता बनर्जी पर तंज कसा है। उन्होंने कृष्णानगर में गुरुवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झालमु़ड़ी ने कुछ लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा उस बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है।
बांटेंगे झालमुड़ी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी विवाद को लेकर तंज कसते हुए कहा, “मैंने सुना है कि झालमुड़ी ने कुछ लोगों को अच्छा झटका दिया है। मैंने तो झालमुड़ी खाई, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को उसका असर महसूस हुआ।” उन्होंने आगे कहा, “4 मई को बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न होगा। मिठाई बांटी जाएगी और झालमुड़ी भी शेयर की जाएगी।”
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आज राज्य में हो रहे पहले चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं को बधाई दी और रिकॉर्ड संख्या में मतदान की आशा जताई।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बम विस्फोट के बाद TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में झड़प
क्या है ये झालमुड़ी विवाद
दरअसल, पिछले हफ्ते झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का एक अनप्लान्ड स्टॉप काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने वहां सड़क किनारे एक स्टॉल पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। यह झालमुड़ी बंगाल की लोकप्रिय तीखी नाश्ता है। इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने काफी प्रतिक्रिया दी थी। ममता बनर्जी ने इसे चुनावी स्टंट और ड्रामा बताया था। उन्होंने पूछा था कि अनप्लान्ड स्टॉप पर इतने कैमरे पहले से कैसे मौजूद थे। मोदी ने इसी मुद्दे पर तंज कसते हुए ये बातें कही है।
बंगाल के चुनावी हिंसा पर भी बोले
इसके साथ प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में हिंसा की बात पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने पांच दशक के राजनीतिक सफर में इस बार बंगाल चुनाव में अब तक हिंसा का स्तर सबसे कम रहा है। उन्होंने इसे चुनावी माहौल में बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा उस बदलाव को लेकर आगे बढ़ रही है।
















