देहरादून । उत्तराखंड में 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर शासन स्तर पर सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।
यह विशेष सत्र सामान्य सत्रों से अलग होगा, क्योंकि इसमें नियमित विधायी कार्य नहीं किए जाएंगे।
उत्तराखंड में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होती रही है। केंद्र में एनडीए सरकार के लोकसभा में नारी शक्ति वंदन सुधार बिल गिर जाने के बाद केंद्र के आग्रह पर बीजेपी शासित राज्यों ने इस विषय को जनता के बीच रख रहे है।
देहरादून में होने वाले इस विशेष सत्र में राजनीति बहस चरम सीमा पर रहने वाली है।











