नई दिल्ली: श्रीनगर पुलिस ने आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आतंकी पाकिस्तानी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है।
19 स्थानों पर एक साथ की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में कुल 19 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जिसमें इस आतंकी सगंठन के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 2 पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।
गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस इस आतंकी नेटवर्क से जुड़ हुए गिरफ्तार आतंकियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए हैं।











