खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद भारत के साथ बिगड़ गए थे। लेकिन अब उसी बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए देश के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर पहुंच गए हैं। वो अपने दल के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आ गया हूं।
उन्होंने अपने दौरे को लेकर एक्स के जरिए कहा, “मैं नई दिल्ली पहुंच गया हूं प्रधानमंत्री मोदी से मिलने। कनाडा और भारत दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं जो साथ मिलकर मजबूती से आगे बढ़ना चाहते हैं। हम ऊर्जा, टैलेंट, इनोवेशन और AI में नई साझेदारियां बना रहे हैं ताकि दोनों देशों के लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षा और समृद्धि आए।”
इसके साथ ही कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भी अपने भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर का दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-कनाडा पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।
इसे भी पढ़ें: इजरायल-ईरान तनाव: क्या संकट की इस घड़ी में ‘विश्व मित्र’ भारत बनेगा दुनिया का नया मध्यस्थ?
भारत दौरे से पहले भारत को सभी आरोपों से किया था बरी
भारत दौरे से पहले हाल ही में कनाडाई सरकार ने अपने देश में हो रहे अपराधों में भारत के शामिल होने के कथित आरोपों के मामले में क्लीनचिट दे दी थी। अधिकारियों का कहना था कि भारत के इन सब मामलों से कुछ लेना देना नहीं है। एक अधिकारी ने कहा था कि कनाडा में अब इस तरह की हिंसक घटनाएं नहीं हो रही हैं और अगर हमें लगता कि इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं तो हम ये यात्रा ही नहीं करते।
क्यों खराब हुए दोनों देशों के रिश्ते
उल्लेखनीय है कि कनाडा में खालिस्तानी तत्वों का प्रभाव है। जब जस्टिन ट्रूडो देश के प्रधानमंत्री थे तो उनकी सरकार में खालिस्तानी तत्व भी सहयोगी थे। जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो जब जी-20 की मीटिंग में शामिल होने के लिए भारत आए। लेकिन, यहां से वापस जाते ही उन्होंने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हत्या ‘रॉ’ ने की थी।












