उधम सिंह नगर: जिला पुलिस ने जिन्न यानि अदृश्य शक्ति के नाम पर करोडो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिन्न के नाम पर पैसा दोगुना करने को लेकर करोडो की ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के 3 आरोप पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिए है। जिन्न के नाम पर ये ठगी करने का तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
आपको बता दें कि ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए जिन्न यानि अदृश्य शक्ति के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले ग्रामीणों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 03 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले की जानकारी एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पत्रकारों को दी और मामले का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को शकील अहमद निवासी बांसखेड़ा ने कोतवाली आईटीआई में एक शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिसमें उन्होंने बताया कि गांव निवासी सरताज अली उर्फ कादरी बाबा, सफीक अहमद व मो० आरिफ द्वारा ग्रामीणों को यह कहकर अपने प्रभाव में लिया गया कि सरताज अली उर्फ कादरी बाबा पर ‘जिन्नात’ आता है, जो पैसे डबल कर देता है। बताया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व बांसखेड़ा में आयोजित एक धार्मिक जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में आए सरताज अली ने धार्मिक भाषणों के माध्यम से लोगों को प्रभावित किया था और विभिन्न “स्कीमों” का प्रचार शुरू किया था।
आरोपियों द्वारा कथित स्कीमें चलाई जा रही थी जिसमें 15,500 प्रतिमाह जमा करने पर 40 दिन बाद 20,000 प्रतिमाह देने का लालच, कामगारों के लिए 25,500 की योजना, विधवाओं के लिए 6,500 की योजना, बच्चियों के नाम पर 12,500 की योजना घर-घर प्रचार कर अशिक्षित व भोले-भाले लोगों को झांसे में लिया गया। आरोपियों के सहयोगियों द्वारा यह भी प्रचारित किया गया कि बाबा से जुड़ने वाले लोगों के पास “जिन्नात” के माध्यम से लगातार पैसा आ रहा है, जिससे उन्होंने प्लॉट, मकान व महंगी गाड़ियां खरीदी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्रामीणों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ठगी कर ली।मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आरोपी घरों में ताला लगाकर पडोसी राज्य यूपी में भाग गए। संभावित असंतोष की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पीड़ितों को विश्वास में लेकर विशेष टीमों का गठन किया।
पुलिस ने आरोपी बाबा सरताज अली उर्फ कादरी बाबा उर्फ सैयद मियां , शफीक , आरिफ को जिला रामपुर (उ०प्र०) से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।











