Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर से दोनों धातुओं में तेजी का रुझान दिखाई दे रहा है। खासकर चांदी में सुबह के समय ही 5 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई, जबकि सोने में भी लगभग 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी ने निवेशकों और ट्रेडर्स की रुचि को फिर से बढ़ा दिया है।
एमसीएक्स में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,165 रुपये रिकॉर्ड की गई है। इसमें 1,747 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त शामिल है। हाल ही में सोने ने 1,52,719 रुपये प्रति 10 ग्राम का सबसे निचला स्तर और 1,53,303 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर देखा है। यह तेजी संकेत देती है कि निवेशक अब सोने में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। चांदी की बात करें तो सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 2,37,567 रुपये था। इसमें 6,056 रुपये प्रति किलो की जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी ने हाल ही में 2,33,994 रुपये प्रति किलो का सबसे निचला स्तर और 2,31,511 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर रिकॉर्ड किया है। चांदी में इस तेजी का मुख्य कारण मांग में इजाफा और वैश्विक बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव माना जा रहा है।
सोने का ताजा भाव- पटना में सोने का भाव ₹153,430 है, जबकि जयपुर में यह ₹153,490 पर कारोबार कर रहा है। कानपुर और लखनऊ में समान रूप से ₹153,550 प्रति 10 ग्राम का भाव दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत ₹153,570 है। वहीं चंडीगढ़ में यह ₹153,410 और रायपुर में ₹1,53,350 पर उपलब्ध है।













