नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश और हिमपात की गतिविधियां तेज हो रही हैं।
EPF Balance Check 2026: बिना UAN के ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस, बेहद आसान है प्रोसेस
जम्मू से लेकर उत्तराखंड तक बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की आशंका जताई है। विभाग का कहना है कि 5 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। जबकि 8 फरवरी की रात से एक और नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है।
इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बना रह सकता है। 5 और 6 फरवरी, को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी कब? दूर करें कंफ्यूजन और जानिए शुभ मुहूर्त
मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है। वहीं, मध्य प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में ठंड और कोहरे का असर बना हुआ है। गुरुवार सुबह राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में हल्के से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
















