देहरादून: विकासनगर डाक पत्थर इलाके में एक दुकानदार द्वारा दो कश्मीरी युवकों की पिटाई की घटना के चर्चा सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ बात भी की थी। जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने पिटाई करने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही थी। उक्त दोनों युवक हिमाचल के पोंटा साहिब में रहते है और ऊनी वस्त्र बेचने के लिए विकास नगर क्षेत्र में आए थे जहां उनकी एक दुकान दार से विवाद हुआ था और वहां मुस्लिम संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी।
क्या है आरोप
मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि कश्मीरी युवकों का नाम धर्म पूछ कर पिटाई की गई। अब इस मामले में दुकान स्वामी संजय यादव की पत्नी रीना यादव भी वहां मौजूद थी उनके द्वारा पुलिस में एक तहरीर दी गई है कि उक्त कश्मीरी युवक द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसके बाद विवाद हुआ था। इस मामले में हिंदुत्व निष्ट संगठनों ने विकासनगर थाने में पहुंच कर अपना पक्ष रखा। जिनमें रुद्र सेना के संयोजक राकेश उत्तराखंडी भी शामिल थे। बरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।










