नए Aadhaar App के Full Version की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आपको फिजिकल Aadhaar Card साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI ने साफ किया है कि पहचान सत्यापन (Identity Verification) के लिए मोबाइल फोन ही काफी होगा। अब होटल, गेस्ट हाउस, ऑफिस, या किसी भी जगह जहां Aadhaar दिखाना जरूरी होता है, वहां मोबाइल ऐप से ही बेहद आसानी से Check-in और Verification किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि कागजों का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
दूसरे व्यक्ति का Aadhaar भी कर सकेंगे Verify- अब तक Aadhaar App का इस्तेमाल सिर्फ अपना Aadhaar दिखाने, QR Code शेयर करने या डिजिटल Aadhaar रखने के लिए किया जाता था। लेकिन Full Version आने के बाद इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई अपडेट के बाद यूजर्स किसी दूसरे व्यक्ति के Aadhaar को भी Verify कर सकेंगे। यानी सामने वाला व्यक्ति QR Code दिखाएगा और आप ऐप के जरिए तुरंत उसकी वैधता जांच सकेंगे। अभी तक ऐसा कोई आसान तरीका नहीं था, जिससे कोई होटल, ऑफिस या संस्था तुरंत Aadhaar की सच्चाई जांच सके। लेकिन नए ऐप में यह सुविधा मिलने से Aadhaar Verification बेहद तेज और सुरक्षित हो जाएगा।
Concert entry should be about music — not about oversharing personal information. Aadhaar is evolving to put your privacy first.
Experience identity verification without unnecessary disclosure of personal information.
The full version of the Aadhaar App arrives on 28 January… pic.twitter.com/UUCH8gkGYw
— Aadhaar (@UIDAI) January 25, 2026
होटल और ऑफिस में काम होगा और भी आसान- इस नए फीचर का सबसे ज्यादा फायदा होटल, गेस्ट हाउस, कॉरपोरेट ऑफिस और अन्य संस्थानों को मिलेगा। जहां पहले Aadhaar की फोटोकॉपी लेनी पड़ती थी, अब वहां App-based Verification से ही काम हो जाएगा। इससे फर्जी दस्तावेजों की समस्या भी कम होगी और लोगों की निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी। IDAI काफी समय से Aadhaar App में नए बदलाव करने की तैयारी कर रहा था। Full Version में यूजर्स को अपने Aadhaar से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां खुद अपडेट करने का विकल्प भी मिल सकता है। अपडेट के बाद यूजर्स- अपना पता बदल सकेंगे, Mobile Number अपडेट कर सकेंगे। अभी तक इन कामों के लिए लोगों को आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन ऐप में यह सुविधा आने से बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें – e-Aadhaar क्या है, कैसे डाउनलोड करें और कहां होता है इस्तेमाल?
Name और Email अपडेट का भी मिल सकता है ऑप्शन- फिलहाल Aadhaar App में Name और Email अपडेट करने का विकल्प एक्टिव नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Full Version लॉन्च होने के बाद यह सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो Aadhaar से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सेवाएं मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध हो जाएंगी, जिससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे। नया Aadhaar App भारत के Digital India मिशन को और मजबूत करेगा। इससे Aadhaar का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद बन जाएगा। UIDAI का यह कदम आम लोगों के साथ-साथ संस्थानों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगा। डिजिटल वेरिफिकेशन से न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि डेटा की सुरक्षा भी बेहतर होगी।















