Solar Eclipse 2026 Date And Time: इस साल पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है। यह साल का बड़ा सूर्यग्रहण है। जिसका ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्व है। सूर्य ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। वाराणसी के शास्त्री दीपक जोशी के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 5:26 बजे होगी और समापन रात 7:57 बजे होगा।
क्या देश में मान्य होगा सूतक काल?
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। जिस कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। शास्त्री दीपक जोशी का कहना है कि चाहे ग्रहण भारत में दृश्य हो या न हो लेकिन ज्योतिष शास्त्र कहता है कि उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। सभी राशियां इस सूर्य ग्रहण से किसी न किसी रूप में प्रभावित होंगी। यह सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ है और कुछ के लिए अशुभ है।
इसे भी पढ़ें-क्या नाम बदलने से बदल जाता है भाग्य? प्रेमानंद महाराज ने इस पर क्या कहा, जानिये
सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?
शास्त्री दीपक जोशी का कहना है कि सूर्य ग्रहण में मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय सूर्य देव कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। इस कारण कुंभ राशि वालों को मानसिक दबाव, निर्णयों में भ्रम और कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य, मान-सम्मान और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों में सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए भी यह ग्रहण अनुकूल नहीं है। मीन राशि के जातकों को पारिवारिक विवादों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कुछ मामलों में सकारात्मक है। वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण का असर मिला-जुला रहेगा।











