दून पुलिस ने हिंदुओं का धर्म बदलने के आरोप में दो मुस्लिम लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। कहा जा रहा है कि उनके इंटरनेशनल छांगुर गैंग से लिंक हैं। कहा जाता है कि इनके इंटरनेशनल छांगुर गैंग से लिंक हैं, जिसके मेंबर्स को कुछ महीने पहले सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों से अरेस्ट किया था। SSP अजय सिंह के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला अब्दुल रहमान देहरादून में रहता था और डिजिटल मीडिया के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनका ब्रेनवॉश करता था।
रेहमान ने अपना नाम महेंद्र पाल सिंह रखा हुआ था, इसका साथ देनी वाली गोवा की रहने वाली आयशा माहिनूर भी थी। एसएसपी ने बताया कि मैनपुरी के रहने वाले रहमान को भी इसी गैंग के सदस्य के रूप में चिन्हित किया गया था उसने बाबा रूपेंद्र सिंह उर्फ प्रताप के नाम का चोला पहन रखा था। सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ प्रेमनगर और रानी पोखरी में मामले दर्ज है इनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इनके खिलाफ उत्तराखंड के धर्मांतरण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये तीनों लोग दून ही नहीं उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में धर्मांतरण की गहरी साजिश रचते रहे थे।
















