भारत और नेपाल के बीच मित्रता का नया अध्याय लिखा जाने वाला है। पिथौरागढ़ जिले में हिमालय क्षेत्र में दोनों देशों के बीच काली नदी पर नया मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है। बलुवाकोट के छारछुम स्थित भारत–नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय मोटर पुल का नेपाल दूतावास एवं भारत के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षण की रिपोर्ट दोनों देशों के दूतावास को भेजे जाने उपरांत जल्द ही भारत व नेपाल के वाहनों का आवागमन शुरू होने जा रहा है। इस पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होगा। व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व समन्वय मजबूत होगा।
PM मोदी कर चुके हैं तारीफ
इस पुल को बनाए जाने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी ताकि हिमालय क्षेत्र में पिथौरागढ़ और नेपाल के जिलों के बीच व्यापार और आना जाना सुगम हो सके। उम्मीद की जा रही है कि मकर संक्रांति के दिन इसका लोकार्पण किया जा सकता है।












