Pahadi Khana: उत्तराखंड के ये 8 पारंपरिक व्यंजन, जो हर हर किसी को जरूर ट्राय करना चाहिए
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम यात्रा

Pahadi Khana: उत्तराखंड के ये 8 पारंपरिक व्यंजन, जो हर हर किसी को जरूर ट्राय करना चाहिए

उत्तराखंड का खाना सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह आपको वहां की संस्कृति, प्रकृति और लोक जीवन का अहसास कराता है।

Written byMahak SinghMahak Singh
Dec 15, 2025, 12:14 pm IST
inयात्रा
Pahadi Khana

Pahadi Khana

जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के मन में केवल पहाड़ों की ऊँचाई, हरियाली और खूबसूरत नजारों की तस्वीर उभरती है। लेकिन सच तो यह है कि इस “देवभूमि” की असली खूबसूरती वहां की रसोई में छिपी है। उत्तराखंड का खाना केवल पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपको पहाड़ की ताजगी, स्वच्छता और अपनापन महसूस कराता है। उत्तराखंड का खाना सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह आपको वहां की संस्कृति, प्रकृति और लोक जीवन का अहसास कराता है। हर थाली हर व्यंजन अपने आप में एक कहानी कहता है, पहाड़ों की ठंडी हवा, लोक स्वाद और घर की ताजगी की। इसे चखने के बाद आप समझ पाएंगे कि असली खूबसूरती नजारों में नहीं, बल्कि पहाड़ों की रसोई में छिपी हुई है।

आलू के गुटके

उत्तराखंड की चाय के साथ अगर आप ‘आलू के गुटके’ का स्वाद चख लें, तो मजा दोगुना हो जाता है। यह एक पारंपरिक पहाड़ी सूखी सब्जी है, जो उबले हुए आलू और स्थानीय मसालों से बनाई जाती है। खास बात यह है कि इसमें ‘जखिया’ यानी पहाड़ी जीरे का तड़का लगाया जाता है, जो इसे कुरकुरा और अनोखा स्वाद देता है। छोटे ढाबों की यह साधारण थाली अक्सर बड़े रेस्त्रां की झूठी भव्यता को भी मात दे देती है।

झंगोरा

झंगोरा पहाड़ों में उगने वाला एक खास अनाज है। इसकी खीर, दूध, सूखे मेवे और केसर डालकर बनाई जाती है। यह साधारण चावल की खीर से अधिक स्वादिष्ट होने के साथ हल्की और पचने में आसान होती है। इसे किसी भी खास अवसर पर या आम दिन में भी बनाया जा सकता है।

काले भट्ट

उत्तराखंड की सबसे मशहूर डिश में से एक है। काले भट्ट, जिसे काले सोयाबीन के रूप में भी जाना जाता है, को लोहे की कड़ाही में धीमी आंच पर भूनकर पकाया जाता है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है। इसका गहरा काला रंग और खट्टा-नमकीन स्वाद खाने वाले के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होता।

काफुली

हरी सब्जियों के शौकीनों के लिए काफुली एक बेहतरीन विकल्प है। यह पालक और मेथी के पत्तों को पीसकर बनाई जाती है। पकाते समय इसे धीरे-धीरे गाढ़ा और मलाईदार किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ यह आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Food: राजस्थान के 9 शाकाहारी व्यंजन जो हर पर्यटक को जरूर खाने चाहिए

फाणु

फाणु भी पहाड़ी व्यंजनों में खास स्थान रखता है। यह अलग-अलग दालों, खासकर गहत या अरहर की दाल से बनाया जाता है। दाल को रातभर भिगोकर पीसा जाता है और फिर धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका स्वाद सौंधा और अलग होता है। गहत की दाल न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्मी भी देती है, जो ठंड के मौसम में बेहद फायदेमंद है।

चैंसू

काली उड़द की दाल से बनी चैंसू भी उत्तराखंड की अनोखी डिश है। इसमें दाल को पहले भूनकर दरदरा पीसा जाता है और फिर पकाया जाता है। भुनी हुई दाल की खुशबू इसे बाकी दालों से पूरी तरह अलग बनाती है।

मंडुवे

सर्दियों में पहाड़ी घरों में मंडुवे की रोटी बनती है, जो रागी से तैयार की जाती है। इसकी गहरी रंगत और उच्च फाइबर सामग्री इसे पौष्टिक बनाती है। जब इसे घर के बने सफेद मक्खन या घी के साथ और गुड़ के साथ खाया जाता है, तो स्वाद का कोई मुकाबला नहीं होता।

सिंगोड़ी

कुमाऊं की खास मिठाई सिंगोड़ी भी बहुत लोकप्रिय है। इसे मावा और नारियल से बनाया जाता है और खास बात यह है कि इसे ‘मालू’ के पत्ते में कोन की तरह लपेटा जाता है। पत्ते की हल्की खुशबू मिठाई में घुल जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी बेमिसाल हो जाता है। अगली बार जब आप नैनीताल, मसूरी या केदारनाथ की यात्रा पर जाएं, तो पिज्जा-बर्गर जैसी विदेशी चीज़ें छोड़कर किसी छोटे से ढाबे पर रुकें और इन पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखें। यकीन मानिए, “देवभूमि का यह जायका आपके दिल और पेट दोनों में बस जाएगा।”

Topics: Authentic Garhwali dishesFamous food of UttarakhandBest local dhaba food UttarakhandAloo ke Gutke Jakhia recipeManduve ki Roti with GheeKumaoni sweet Singodi in Malu leaftaste of indiPahadi KhanaUttarakhand traditional foodPahadi cuisine
Mahak Singh
Mahak Singh
2022 में ज़ी न्यूज़ से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद न्यूज़ नेशन, दैनिक जागरण और न्यूज़ 24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए पत्रकारिता के विभिन्न आयामों का अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में पाञ्चजन्य में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। ज़िमा ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से मैने पत्रकारिता की है। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

उत्तराखंड में ‘शेफ संवाद’ : सीएम धामी बोले- उत्तराखण्डी भोजन को बनाएं ग्लोबल ब्रांड

Load More

ताज़ा समाचार

Bharat Bhushan tiwari Fact check

फैक्ट चेक: हर शनिवार बैंकों की छुट्टी के दावे वाला फर्जी गजट सर्कुलर वायरल, PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा

Explainer: केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की जांच, जानिए क्या कहता है कानून?

उमेश पाल हत्याकांड: तीन साल से फरार इनामी अभियुक्त अरमान बिहारी गिरफ्तार, बिहार जेल से प्रयागराज लाया जाएगा

अशोक सिंहल के सपनों को साकार करने का संकल्प

सीबीआई पूर्व डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव ने वाराणसी में लॉन्च की सर्वजन सनातन पार्टी, बताए पार्टी के चार मुख्य स्तंभ

‘मुस्लिम को-पायलट ने पहले पढ़ी नमाज…कर दिया हमला’: स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बताई उस दिन की घटना

उत्तराखंड चुनाव: सुशासन की रणनीति से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक – राम माधव

मिग-21 रिटायरमेंट के बाद गैप भरने के लिए हर साल 36-40 विमान जरूरी: वायुसेना प्रमुख

एनसीईआरटी ने सिलेबस में किया बदलाव। दिल्ली सल्तनत और मुगलों की जगह भारतीय नायकों को दिया स्थान।

NCERT में दिल्ली सल्तनत और मुगलों का इतिहास घटा, भारतीय स्वाभिमान बढ़ा: क्यों तिलमिलाया लेफ्ट-लिबरल इकोसिस्टम?

बांग्लादेश: तंगेल के मिर्जापुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां तोड़ी गईं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies