अमेरिका एक बार फिर से गन कल्चर से लहुलुहान हो गया है। वहां रोड आईलैंड राज्य में स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भीषण गोलीबारी की वारदात हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 8 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये आईवी लीग की मशहूर यूनिवर्सिटी है, जहां करीब 7,300 अंडरग्रेजुएट और 3,000 से ज्यादा ग्रेजुएट स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। घटना उस दिन हुई जब फाइनल एग्जाम चल रहे थे।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वारदात शाम करीब 4 बजे के आसपास की है, जब विश्वविद्यालय के बारुस एंड होली बिल्डिंग के आसपास, जो इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट की बिल्डिंग है। वहां पर अंधाधुन गोलीबारी शुरू हो गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच हालात को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 4:22 बजे अलर्ट जारी कर सभी को कमरों में छुपने को कहा। बताया गया कि कैंपस में हमला हो गया है। शुरू में एक अलर्ट आया कि संदिग्ध पकड़ा गया, लेकिन बाद में उसे गलत बताया गया। शाम करीब 6:30 बजे प्रॉविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो लोग मारे गए हैं और आठ लोग घायल हैं। घायल लोग क्रिटिकल लेकिन स्टेबल कंडीशन में हैं और रोड आइलैंड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
संदिग्ध कौन है
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध एक पुरुष है जो काले कपड़े पहने था। वह बिल्डिंग से होप स्ट्रीट की तरफ भागा। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और शूटर या शूटर्स फरार हैं। मेयर ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
पुलिस और यूनिवर्सिटी का रिस्पॉन्स
पुलिस, एफबीआई और एटीएफ के एजेंट्स मौके पर पहुंचे। शेल्टर इन प्लेस का ऑर्डर अभी भी लगा हुआ है। यूनिवर्सिटी पुलिस चीफ रॉडनी चैटमैन ने कहा कि सिचुएशन बहुत फ्लुइड है यानी बदलती रह रही है। डिप्टी चीफ टिमोथी ओ’हारा ने संदिग्ध की डिटेल्स दीं। एक दूसरी जगह गवर्नर स्ट्रीट के पास गोली चलने की अफवाह थी, लेकिन वह गलत निकली। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को लगातार अपडेट दे रही है कि स्थिति ऑनगोइंग है और सब सेफ रहें। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे शर्मनाक करार दिया है।











