भारतीय मूल की मेनका सोनी ने सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अमेरिका की राजनीति में इतिहास रचते हुए गीता पर हाथ रखकर अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
#WATCH | Lucknow, UP: Menka Soni creates history in the US Politics and becomes the first Indian woman to swear in with the Gita after being elected to the Redmond City Council.
She says, "I am very spiritual. I have a temple in my house, and I am a vegetarian… When I had to… pic.twitter.com/Om1SihNUfn
— ANI (@ANI) December 11, 2025
उल्लेखनीय है कि मेनका सोनी रेडमंड सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि वह बहुत ही धार्मिक प्रवृति की हैं। मेनका कहती हैं, “मैं बहुत स्पिरिचुअल हूं। मेरे घर में एक मंदिर है, और मैं वेजिटेरियन हूं। जब मुझे शपथ लेनी थी, तो मैं चाहती थी कि गीता की शिक्षाएं मेरे साथ हों। मैं वहां साईं बाबा के मंदिर भी गई थी।”
वह यह भी कहती हैं कि चाहे नवरात्रि हो, दीवाली हो या होली हो हमने भारत को छोड़ा नहीं है, बल्कि उसे बढ़ाया है।











