ट्रंप की दुनियाभर में उनकी नीतियों की आलोचना की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि इनका कोई भरोसा नहीं है कि ये कब क्या कर देंगे। अब कनाडा की ही ले लीजिए, जिसके एक ऐड से नाराज ट्रंप ने 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इसी के साथ कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ 35 प्रतिशत हो गया है।
विवाद की पृष्ठभूमि
कनाडा की ओन्टारियो सरकार ने ये ऐड चलाया था, जिसमें 1987 के रीगन के एक स्पीच के अंश थे। रीगन ने कहा था, “ट्रेड बैरियर्स हर अमेरिकी वर्कर को नुकसान पहुंचाते हैं।” ट्रंप ने इसे “फ्रॉड” और “होस्टाइल एक्ट” करार दिया। उनका कहना था कि ये ऐड फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश करता है और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ से जुड़े फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश है। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा: “उनके गंभीर मिसरिप्रेजेंटेशन और होस्टाइल एक्ट की वजह से मैं कनाडा पर अब तक के टैरिफ के अलावा 10% और बढ़ा रहा हूं।”
उन्होंने ये भी कहा कि कनाडा को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट टैरिफ पर हस्तक्षेप करेगा, जो कनाडा ने यूएस को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए हैं। ट्रंप ने जोड़ा कि अमेरिका अब “हाई और ओवरबियरिंग कैनेडियन टैरिफ्स” से खुद को डिफेंड कर रहा है।
ओन्टारियो ने रोका ऐड कैंपेन
ओन्टारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि प्रांत अपना यूएस ऐड कैंपेन सस्पेंड कर रहा है। ये फैसला कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मार्क कार्नी के साथ बातचीत के बाद लिया गया, ताकि ट्रेड नेगोशिएशंस दोबारा शुरू हो सकें। रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट ने कहा कि ओन्टारियो ने क्लिप्स इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं मांगी थी। फाउंडेशन का मानना है कि ऐड ने “सेलेक्टिव ऑडियो और वीडियो” का इस्तेमाल कर रीगन के कमेंट्स को गलत तरीके से पेश किया। वो लीगल ऑप्शंस पर विचार कर रहे हैं, और ट्रंप ने अपनी घोषणा में इसी का हवाला दिया।
इसे भी पढ़ें: आयरलैंड राष्ट्रपति चुनाव 2025: वामपंथी कैथरीन कोनॉली 63% वोटों से जीती, पश्चिम के सैन्यीकरण की हैं विरोधी
बढ़ते तनाव और ट्रेड टॉक्स खत्म
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कनाडा के साथ सारे ट्रेड नेगोशिएशंस तुरंत बंद करने की बात कही। उन्होंने लिखा कि कनाडा ने “फ्रॉडुलेंट ऐड” का इस्तेमाल किया, जो “फेक” है, और ये अमेरिकी कोर्ट डिसीजन में दखल देने की कोशिश है। उनका पोस्ट था: “उनके गंभीर बर्ताव की वजह से, कनाडा के साथ सारे ट्रेड नेगोशिएशंस तुरंत खत्म।” ये फैसला जुलाई के एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर के बाद आया, जिसमें कैनेडियन गुड्स पर यूएस टैरिफ 25% से बढ़ाकर 35% कर दिया गया था।
अमेरिकी एक्शन के बाद कैनेडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रेसिडेंट कैंडेस लेइंग ने कहा, “किसी भी लेवल पर टैरिफ अमेरिका पर पहले टैक्स हैं, फिर पूरी नॉर्थ अमेरिकन कॉम्पिटिटिवनेस पर। हम उम्मीद करते हैं कि ये एस्केलेशन का खतरा डिप्लोमैटिक चैनल्स और नेगोशिएशन से सुलझ जाए। CUSMA (कनाडा-यूएस-मेक्सिको एग्रीमेंट) का मतलब एक ऐसा नॉर्थ अमेरिका है जहां बिजनेस बेहतर करते हैं। दोनों इकोनॉमिज के लिए फ्री ट्रेड जोन फंडामेंटल है।”
















