रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (उम्र 39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड पर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।
घटना का खुलासा
वादी फईम अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महुआखेड़ा गंज, थाना आईटीआई ने 9 अक्टूबर 2025 की रात अपनी मोबाइल शॉप बैलजुड़ी, कुंडा क्षेत्र से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 एलसीडी और 1 साउंड बॉक्स चोरी होने की तहरीर 20 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई थी।
मामले में मुकदमा अपराध संख्या 336/2025 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त के कब्जे से 08 स्मार्टफोन, 01 सैमसंग एलसीडी, 01 साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद किया गया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए शेष 04 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप को नौशाद आलम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला गुजरातियान, जसपुर को बेचा गया था, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम सक्रिय प्रयास कर रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल उर्फ सोनू थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर का लापता हिस्ट्रीशीटर संख्या-84ए है। उसके विरुद्ध विभिन्न गम्भीर धाराओं में 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—
FIR No. 004/2020 – धारा 21/8 NDPS ACT, थाना अफजलगढ़
FIR No. 260/2022 – धारा 20/8 NDPS ACT, थाना अफजलगढ़
FIR No. 282/2022 – धारा 2(b)(1)/3 गिरोहबंद समाज विरोधी निवारण अधिनियम, थाना अफजलगढ़
FIR No. 638/2020 – धारा 25/5 आयुध अधिनियम, कोतवाली शहर बिजनौर
FIR No. 121/2024 – धारा 305(a)/317(2)/334(2) BNS, थाना रेहड़
FIR No. 132/2024 – धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS, थाना रेहड़

















