अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में 48 घंटे के युद्धविराम के बीच बलोच बलों ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। बलों ने गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। इस गैस पाइपलाइन को बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने उड़ाया है। ये सुई-कश्मोर इलाके में स्थित है। दूसरी तरफ बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने धादर में पाकिस्तानी पुलिसवालों को पकड़ लिया। हालांकि, किसी की हत्या नहीं की।
BLF का धादर में सरप्राइज अटैक
गुरुवार की शाम करीब 5 बजे धादर के अल्लाह यार शाह इलाके में BLF के लड़ाकों ने एक पुलिस पेट्रोल को घेर लिया। मेजर ग्वारम बलोच, जो BLF के स्पोक्सपर्सन हैं, ने बताया कि उनके लड़ाकों ने पेट्रोल को चारों तरफ से घेरा, अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया, उनकी बंदूकें छीन लीं और वाहन को आग लगा दी। इंटरोगेशन में पता चला कि ये अधिकारी बलूच समुदाय या उनके नेशनल मूवमेंट के खिलाफ कुछ नहीं कर रहे थे। इसलिए, बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें छोड़ दिया गया। BLF ने पूरी जिम्मेदारी ली है।
इसे भी पढ़ें: H-1B वीजा: ट्रंप प्रशासन के खिलाफ US चैंबर का मुकदमा: इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन का आरोप
BRG ने गैस पाइपलाइन उड़ाई
वहीं पाकिस्तानी सरकार को तगड़ा झटका देते हुए बलूचिस्तान रिपब्लिकन गार्ड्स ने गैस पाइपलाइन को तबाह कर दिया है। BRG स्पोक्सपर्सन दोस्तैन बलोच के मुताबिक, उन्होंने डेरा बुग्टी जिले के सुई से कराची जाने वाली 36 इंच व्यास वाली गैस पाइपलाइन पर, खासकर सुई-कश्मोर के बीच, विस्फोटक बिठाए। धमाके से पाइपलाइन को भारी नुकसान पहुंचा, जो पाकिस्तान की एनर्जी सप्लाई के लिए लाइफलाइन है। BRG ने साफ कहा कि ये उनकी पॉलिटिकल डिमांड्स पूरी होने तक जारी रहेगा।
ये अटैक ओवरनाइट हुआ और इससे इलाके में पैनिक फैल गया। बलूचिस्तान पहले से ही इंफ्रास्ट्रक्चर अटैक्स से जूझ रहा है, और ये घटना ऊपर से तेल डालने जैसी है। ये सब अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच हो रहा है, जहां पाकिस्तान को दोहरी चुनौती मिल रही है। BLF और BRG जैसे ग्रुप्स का कहना है कि ये उनके हक की लड़ाई है।















