नैमिष तीर्थ का मां ललिता का अनूठा धाम जहां नवरात्र में झुकते हैं लाखों शीश
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नैमिष तीर्थ का मां ललिता का अनूठा धाम जहां नवरात्र में झुकते हैं लाखों शीश

88 हजार ऋषि मुनियों की तपस्थली, चारों वेदों और 18 पुराणों की रचनास्थली और 33 कोटि देव शक्तियों की वासस्थली के रूप में विख्यात तीर्थनगरी ‘नैमिषारण्य’ देश-दुनिया के सनातनधर्मियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी — edited by Mahak Singh
Sep 28, 2025, 10:10 am IST
in भारत
मां ललिता

मां ललिता

88 हजार ऋषि मुनियों की तपस्थली, चारों वेदों और 18 पुराणों की रचनास्थली और 33 कोटि देव शक्तियों की वासस्थली के रूप में विख्यात तीर्थनगरी ‘नैमिषारण्य’ देश-दुनिया के सनातनधर्मियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। अनेकानेक शास्त्रीय उद्धरण इस सतयुगीन तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता की पुष्टि करते हैं। धर्मग्रंथों के अनुसार सतयुग में इसी पुण्यधरा पर जहाँ माँ सती के हृदय का अंग गिरा था; वहाँ आज माँ ललिता शक्तिपीठ स्थापित है। इस शक्तिपीठ की गणना माँ आदिशक्ति के 108 शक्तिपीठों में होती है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आइये जानते हैं कि कौन हैं माँ ललिता और सनातन हिन्दू धर्म में क्या है उनका महात्म्य-

चेतना और सौंदर्य की साम्राज्ञी हैं त्रिपुरसुन्दरी माँ ललिता

माँ ललिता अर्थात आदिशक्ति का तीनों लोकों में सर्वाधिक सुन्दर स्वरूप। हिन्दू धर्मग्रंथों में लालित्य से परिपूर्ण माँ ललिता को त्रिपुर सुन्दरी के रूप में विभूषित किया गया है। कालिका पुराण में दस महाविद्याओं में प्रमुख माँ ललिता को सृष्टि की स्रोत, चेतना और सौंदर्य की साम्राज्ञी के रूप में चित्रित करते हुए महा त्रिपुरसुन्दरी, राजेश्वरी, षोडशी, ललिता, लीलावती और लीलामती, ललिताम्बिका, लीलेशी, लीलेश्वरी और ललिता गौरी के नामों से भी विभूषित किया गया है। श्री विद्या की अधिष्ठात्री माँ ललिता शिव और शक्ति के दिव्य मिलन की प्रतीक हैं।

आत्म-साक्षात्कार की राह दिखाती हैं माँ ललिता

माँ ललिता के अंदर 16 कलाएं विद्यमान हैं, इस कारण इन्हें षोडशी नाम से भी जाना जाता है। इन्हें मुक्ति की देवी भी कहा जाता है। इनकी आराधना करने से आध्यात्मिक उन्नति के साथ भौतिक संपन्नता और रूप-यौवन की भी प्राप्ति होती है। हिन्दू चिंतन के अनुसार निष्काम भाव से पूर्ण श्रद्धा से की गयी त्रिपुर सुंदरी माँ ललिता की आराधना चेतना और ब्रह्मांड की गहनतम आयामों में प्रवेश कराकर आत्म-साक्षात्कार और ईश्वर से एकाकार होने की राह दिखाती है। माँ के इसी दिव्य स्वरूप के नमन वंदन के लिए शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि को माँ स्कंदमाता के पूजन के साथ माँ ललिता की भी आराधना की जाती है।

हृदय की रक्षा करती हैं माँ ललिता

दुर्गा सप्तशती के ‘देवी कवच’ में माँ ललिता को हृदय की रक्षा करने वाली शक्ति कहा गया है। माँ के ध्यान से हृदय की पीड़ा शांत होती है। वहीं दक्षिणमार्गी शाक्त साधना में देवी ललिता को ‘चण्डी’ का स्थान प्राप्त है। शास्त्रज्ञ कहते हैं कि माँ ललिता हम सभी के अंतस में कुण्डलिनी ऊर्जा के रूप में विद्यमान हैं। साधना द्वारा जब यह शक्ति जागृत होती है तो साधक अपने भीतर असीम ऊर्जा का अनुभव करता है। शास्त्रों में माँ को प्रसन्न करने के लिए ‘ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै ललिताय नम:’ मंत्र का जाप, ‘ललिता सहस्त्रनाम स्तोत्र’ और ‘ललितात्रिशती’ का पाठ बहुत फलदायक बताया गया है। इन पाठों को करने से मन को व्यर्थ चिंताओं और नकारात्मक विचारों से मुक्ति तो मिलती ही है; माँ भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर उन्हें सुख, सौंदर्य, स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करती हैं।

माँ ललिता का प्राकट्य और महात्म्य

पुराण ग्रंथों में माँ ललिता के प्राकट्य और महात्म्य के रोचक वृतांत मिलते हैं। देवीभागवत महापुराण की कथा के अनुसार कामदेव के शरीर की राख से उत्पन्न हुए ‘भांडासुर’ नाम के राक्षस का अंत करने के लिए आश्विन नवरात्र की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को माँ आदिशक्ति की चेतना से माँ ललिता का प्राकट्य हुआ था। एक अन्य कथा अनुसार आदिकाल में जब ब्रह्मा जी द्वारा छोड़े गए चक्र से पाताल समेत संपूर्ण पृथ्वी जलमग्न होने लगी तो प्रलय की महाविनाश परिस्थितियों से रक्षा के लिए ऋषि-मुनियों ने माँ जगदम्बा की शरण ली। तब आश्विन शुक्ल पंचमी को माँ आदिशक्ति के अंश से प्रकट हुईं माँ ललिता ने उस विनाश चक्र को रोककर सृष्टि की रक्षा की थी।

ऐसे स्थापित हुआ माँ ललिता का शक्तिपीठ

पौराणिक मान्यता है कि पिता दक्ष के यज्ञ में माता सती के आत्मदाह से क्षुब्ध भगवान शिव द्वारा उनकी देह को अपने कंधे पर टाँगे इधर-उधर डोलने से जब समूची धरती पर हाहाकार मच गया तो भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उनके शरीर को 51 भागों में बांट दिया। चूँकि आदिशक्ति भगवान शिव को अपने ह्रदय यानी अंतस में धारण करती थीं और उनके ही अंतस से माँ ललिता का प्रादुर्भाव हुआ था; इसलिए नैमिषारण्य की पुण्य भूमि में जब माँ का हृदय भाग गिरा था तो यह शक्तिपीठ माँ ललिता के नाम से लोक विख्यात हो गया। श्रीमददेवीभागवत महापुराण के अनुसार एक बार परम भागवत परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने जब कृष्ण द्वैपायन वेद व्यास से माँ आदिशक्ति के जाग्रत तीर्थों के बारे में पूछा था तब उन्होंने देवी के जिन 108 पवित्र स्थानों का वर्णन किया; उनमें उन्होंने प्रथम स्थान पर वाराणसी की विशालाक्षी देवी और दूसरे स्थान पर नैमिष की लिंगधारिणी देवी माँ ललिता को रखा था।

नवरात्रों में माँ के नमन को झुकते हैं लाखों शीश

यूँ तो सामान्य रूप से पुण्यधरा नैमिषारण्य के इस देवी धाम में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं लेकिन नवरात्र काल में यह संख्या लाखों में पहुँच जाती है। मंदिर के गर्भगृह में पूर्व दिशा में स्थापित माँ ललिता की सिद्ध दिव्य प्रतिमा के दर्शन अभीष्ठ फल देने वाले माने जाते हैं। माँ के मंदिर की बाहरी और भीतरी दीवारें इसकी प्राचीनता और भव्यता को दर्शाती हैं। मंदिर पुरोहित के अनुसार नवरात्र काल माँ ललिता धाम में मन्त्र जप के साथ ललिता सहस्रनाम, दुर्गा सप्तशती तथा देवी कवच और देवी चालीसा के अनवरत पाठ चलते रहते हैं।

नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन माँ का दिव्य श्रृंगार कर प्रातः और संध्याकाल पूरे विधि-विधान के साथ देवी का आरती वंदन किया जाता है। अष्टमी के दिन माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं। नवरात्र काल में बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का मुंडन व अन्नप्राशन आदि संस्कार कराने भी माँ ललिता के धाम में आते हैं।

Topics: Naimisharanya TirthaMaa LalitaLalita ShaktipeethTripurasundari DeviLalita SahasranamaNavratri Special 2025Sharadiya Navratri 2025Goddess Lalita Puja
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जहां श्रीराम ने किया अश्वमेध यज्ञ और शुकदेव ने सुनाई भागवत, जानिए नैमिषारण्य की अलौकिक गाथा

Load More

ताज़ा समाचार

supreme court

मतदाता सूची से बाहर लोगों को नहीं मिलेगा राशन न देने के बंगाल सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

महान वीरांगना रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती: स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना

बंगाल: हर परिणाम से बड़ी वन्देमातरम् की घड़ी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies