साल 2025 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर रखी गई है। पहले यह तारीख 31 जुलाई थी लेकिन इस साल कुछ तकनीकी कारणों और फॉर्म में देरी की वजह से CBDT (Central Board of Direct Taxes) ने इसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है।
इस बार कुछ ITR फॉर्म जैसे कि ITR-5, ITR-6 और ITR-7 अगस्त में ही जारी किए गए थे। इस कारण से टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए कम समय मिला है। यही वजह है कि अब उम्मीद की जा रही है कि 15 सितंबर की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी तक CBDT की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति थोड़ी अलग रही है। 2024 में अप्रैल में ही ITR-1 से लेकर ITR-4 और ITR-6 तक के फॉर्म जारी कर दिए गए थे, जिससे टैक्सपेयर्स के पास पर्याप्त समय था। अगर आप ITR फाइल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.incometax.gov.in जाना होगा। वेबसाइट के नीले पट्टी (टॉप मेनू) में आपको ‘e-File’ का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें और फिर ‘Income Tax Return’ ऑप्शन को चुनें। अब आपको नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी- Assessment Year: इसमें आपको 2024-25 चुनना होगा। Mode of Filing: इसमें Online ऑप्शन चुनें। इसमें तीन विकल्प होंगे- Individual, HUF, Other। इनमें से अपना स्टेटस चुनें। अब आपको यह तय करना होगा कि आपको कौन-सा ITR फॉर्म भरना है। कुछ आम ITR फॉर्म ये हैं- ITR-1: नौकरीपेशा और पेंशनधारकों के लिए, ITR-2: अगर आपके पास दो से ज्यादा संपत्तियां या पूंजीगत लाभ है, ITR-3: अगर आप बिजनेस या प्रोफेशन से कमाते हैं, ITR-4: प्रिज़म्प्टिव इनकम स्कीम के तहत आने वालों के लिए, 5. रिटर्न फाइल करने का कारण बताएं। अब आपको यह बताना होगा कि आप रिटर्न क्यों फाइल कर रहे हैं – जैसे कि टैक्स भरना, रिफंड क्लेम करना आदि। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें, जैसे- कुल इनकम, डिडक्शन (जैसे 80C, 80D आदि), पहले भरा गया टैक्स, TDS की डिटेल्स।
ITR फाइल करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स- सैलरी स्लिप, रेंट एग्रीमेंट – अगर आप किराए पर रहते हैं और HRA क्लेम करना चाहते हैं, टैक्स बचत के प्रमाण- जैसे LIC की रसीदें, PPF स्टेटमेंट आदि, फॉरेन इनकम के लिए बैंक स्टेटमेंट – अगर आपकी कोई विदेशी कमाई है, पिछले साल का ITR- अगर आपने पहले भी फाइल किया है।

















