ऋषिकेश : दो दिन के विराम के बाद बदरी-केदार नाथ दर्शन यात्रा आज से फिर से शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बारिश और उससे उत्पन्न भूस्खलन की घटनाओं की वजह से राज्य सरकार ने यात्रा को रोक दिया था।
चारधाम यात्रा का पंजीकरण 1 सितम्बर को रोक दिया गया था। इस दौरान जो तीर्थ यात्री यात्रा मार्ग पर थे उन्हें बदरी- केदार नाथ धाम पहुंचने की मौखिक अनुमति दी गई थी। आज से राज्य सरकार और बदरी केदार मंदिर प्रबंध समिति ने पुनः यात्रा पंजीकरण खोल दिया है। इसके बाद से यात्रियों का धामों की तरफ जाना एक बार फिर से शुरू हो गया है।
गंगोत्री यमुनोत्री मार्ग खोले जाने की कवायद
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बीआरओ और पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर गंगोत्री और यमुनोत्री सड़क मार्ग को ठीक करने और उसे पहले छोटे वाहनों के लिए खोलने के लिए अपने प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए हुए हैं। सीमांत क्षेत्रों में सेना रसद सप्लाई और स्थानीय लोगों की जरूरत के सामान पहुंचाने में परेशानी हो रही है। उम्मीद की जा रही है अगले कुछ दिनों में भागीरथी का जलस्तर कम होगा तो मार्ग दुरुस्त किए जा सकेंगे। गंगोत्री हाई वे तो धराली हर्षिल में पूरी तरह से बह गया है।

















