पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के छात्र संघ के चुनावों में एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने इतिहास रचते हुए प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। बता दें कि पंजाब युनिवर्सिटी में ए.बी.वी.पी द्वारा पहली बार इस पद पर जीत दर्ज की गई है।
एबीवीपी की ओर से चुनाव मैदान में उतरे गौरव वीर सोहल ने यह इतिहास रचा है। पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में इस जीत को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव वीर सोहल को कंधों पर उठाकर विद्यार्थी झूमते हुए नजर आए। उधर, गौरव वीर सोहल ने मिली इस जीत के बाद कहा है कि यह जीत सभी विद्यार्थियों की है।

















