राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा में बनी अवैध मजार को आज धामी सरकार के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कई संगठनों ने स्कूल परिसर में उक्त अवैध मजार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा, जो कि रायपुर ब्लॉक में है, में बने अवैध ढांचे के संबंध में कई संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे आज नोटिस देने के बाद हटा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में भी इस आशय की शिकायत दर्ज की गई थी कि यहां अवैध मजार की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पढ़ रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम हरि गिरि के नेतृत्व में जाकर उक्त अवैध संरचना को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में विद्यालय प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को इस बारे में पूर्व में अवगत कराया गया था। इस दौरान स्कूल परिसर के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा।
अवैध संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में 543 अवैध मजारे हटाई गई है। अभी देहरादून जिले में ही सरकारी भूमि पर करीब 30 अवैध मजारे और बताई जा रही है जिनपर जिला प्रशासन ने नोटिस देने की कारवाई शुरू कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ये कहते रहे है कि राज्य में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। ये हरि नीली चादरों का धंधा बंद किया जाएगा।

















